अलवर से 18 वनपालों का शैक्षणिक भ्रमण रवाना, डीएफओ ने दी शुभकामनाएं…
वन विभाग की ओर से मंगलवार को सातवां आधारभूत शैक्षणिक भ्रमण पुलिस अन्वेषण भवन से रवाना किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीएफओ राजीव लोचन पाठक ने हरी झंडी दिखाकर की। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण दल में कुल 18 वनपाल शामिल हैं, जिनमें 17 पुरुष और 1 महिला वनपाल हैं।
छह माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम
डीएफओ पाठक ने बताया कि सभी प्रतिभागी छह महीने की ट्रेनिंग पर जा रहे हैं, जिसमें पांच महीने का इंडोर और एक महीना आउटडोर प्रशिक्षण शामिल है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य वनपालों को तकनीकी और व्यवहारिक ज्ञान से सशक्त बनाना है ताकि वे भविष्य में क्षेत्रीय कार्यों को और प्रभावी ढंग से कर सकें।
शैक्षणिक भ्रमण के पहले 10 दिनों में वनपाल राजस्थान के विभिन्न वन्यजीव अभयारण्यों, नर्सरियों और संरक्षण स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसके बाद शेष 8 दिन देहरादून में अध्ययन के दौरान उन्हें वाइल्डलाइफ प्रबंधन, नर्सरी संचालन, वन संरक्षण और पर्यावरण संतुलन से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने प्रतिभागियों को सफल प्रशिक्षण और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। डीएफओ पाठक ने कहा कि यह प्रशिक्षण वनपालों की व्यावहारिक समझ को मजबूत करेगा और उन्हें क्षेत्र में अधिक सक्षम बनाएगा।