डॉ. मोहित जसवंत यादव ने कायसा में पशुचिकित्सालय भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया
बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के कायसा गांव में सोमवार को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाजपा नेता डॉ. मोहित जसवंत यादव ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पशु चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया, जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम में लाइट लगाने हेतु विधायक कोष से 50 हजार रुपये की घोषणा की गई। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
पशु चिकित्सालय भवन का हुआ भूमि पूजन
कायसा गांव में डॉ. मोहित जसवंत यादव ने पशु चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही पशुपालन व्यवसाय को भी नई मजबूती मिलेगी। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
जनसुनवाई में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
पंचायत कार्यालय कायसा में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान डॉ. मोहित ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों को संबंधित मामलों के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं और क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
स्टेडियम में लाइट लगाने के लिए 50 हजार रुपये की घोषणा
डॉ. मोहित जसवंत यादव की उपस्थिति में विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा पर कायसा स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक कोष से 50 हजार रुपये की स्वीकृति की घोषणा की गई। इस राशि से स्टेडियम में लाइट व्यवस्था की जाएगी, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर माहौल मिल सकेगा। युवाओं और ग्रामीणों ने इस घोषणा का स्वागत किया।
ग्रामीण विकास और युवाओं को अवसर देना प्राथमिकता : डॉ. मोहित
अपने संबोधन में डॉ. मोहित जसवंत यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है ताकि लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद
इस अवसर पर अश्वनी टाइगर मंडल अध्यक्ष माजरी, जिला पार्षद मनोज यादव, जयप्रकाश झाबर, वेदप्रकाश खबरी, सरपंच नवरत्न दोसोद, संजीव अकलीमपुर, अनिल रैवाणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने की अपेक्षा जताई।