STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकगुरुवार, 12 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने दिवंगत विधायक जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि, बोले- पार्टी और सरकार को बड़ी क्षति

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा गुरुवार को बहरोड़ के दिवंगत विधायक डॉ. जसवंत यादव के निवास पर पहुंचे। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। बैरवा ने कहा कि डॉ. जसवंत यादव का निधन पार्टी और सरकार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।

परिजनों को बंधाया ढांढस
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि
  • जसवंत यादव का निधन पार्टी और सरकार के लिए बड़ी क्षति: बैरवा
  • जसवंत यादव को याद कर भावुक हुए प्रेमचंद बैरवा

ALWAR,12 NOV. 2026:

पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों को बंधाया ढांढस

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा गुरुवार को बहरोड़ पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत विधायक डॉ. जसवंत यादव के निवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों एवं उनके पुत्र मोहित यादव से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।इस दौरान बैरवा ने डॉ. जसवंत यादव के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि डॉ. यादव वरिष्ठ और अनुभवी नेता थे। उनका राजनीतिक जीवन काफी लंबा रहा। आमजन के साथ उनका हमेशा आत्मीय जुड़ाव रहा।

पार्टी और सरकार के लिए अपूरणीय क्षति बताया

डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि डॉ. जसवंत यादव को राजनीति और संगठन का लंबा अनुभव था। उनके अनुभव का लाभ पार्टी और सरकार दोनों को मिलता रहा। उनके निधन से पार्टी और सरकार को बड़ी क्षति हुई है।उन्होंने कहा कि डॉ. यादव भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और अनुभव हमेशा याद किए जाएंगे। जनसेवा को लेकर उनकी जो भावनाएं और इच्छाएं थीं, उन्हें पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

सभी विधायकों के भावनात्मक रूप से प्रभावित होने पर दिया जवाब

विधानसभा के सभी 200 विधायकों के डॉ. जसवंत यादव के निधन से भावनात्मक रूप से प्रभावित होने के सवाल पर भी बैरवा ने प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि किसी छोटे गांव या ढाणी में भी किसी व्यक्ति के निधन से वहां के लोगों को दुख होता है। डॉ. जसवंत यादव बड़े जनप्रतिनिधि और अनुभवी नेता थे। इसलिए उनके निधन से सभी व्यथित हैं।बैरवा ने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके जाने से जो खालीपन आया है, उसे भर पाना आसान नहीं होगा।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।