दिलजीत दोसांझ की शादी, पत्नी और नेटवर्थ: जानिए पंजाबी म्यूजिक के किंग की कहानी
पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे दिलजीत दोसांझ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी गायिकी और अदाकारी दोनों ही फैंस के दिलों में राज करती हैं। पंजाब के जालंधर जिले के छोटे से गांव दोसांझ कलां में जन्मे दिलजीत का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है।
🔹 गुरुद्वारे में कीर्तन से शुरू हुआ म्यूजिक सफर
दिलजीत की स्कूल की पढ़ाई लुधियाना में हुई, लेकिन उनका मन हमेशा संगीत में लगा रहता था। उन्होंने गुरुद्वारों में कीर्तन गाकर अपनी गायकी की शुरुआत की। लोगों की तारीफ और प्रोत्साहन ने उन्हें महसूस करवाया कि उनकी आवाज में जादू है। धीरे-धीरे वह शादियों और छोटे प्रोग्रामों में गाने लगे और उनका नाम फैलने लगा।
🔹 एल्बम और हिट गाने
2003 में दिलजीत ने अपना पहला एल्बम इश्क दा उड़ा एड़ा रिलीज किया। इसके बाद स्माइल और 2009 में द नेक्स्ट लेवल जैसे एल्बम आए, जिनमें उनके गाने हिट रहे।
इसके अलावा, उन्होंने पटियाला पैग, लवर, प्रॉपर पटोला जैसे गाने भी दिए, जो आज भी फैंस के बीच लोकप्रिय हैं। उनके म्यूजिक टूर और फिल्मी प्रोजेक्ट्स भी चर्चा में रहते हैं।
🔹 दिलजीत की शादी और पर्सनल लाइफ
लोग अक्सर गूगल पर सर्च करते हैं कि क्या दिलजीत दोसांझ की शादी हुई है। इंटरनेट की चर्चाओं के अनुसार दिलजीत की पत्नी का नाम संदीप कौर है, जो अमेरिका में रहती हैं। उनके एक बेटे भी हैं। हालांकि, दिलजीत ने इस बारे में कभी खुद बयान नहीं दिया है, इसलिए यह जानकारी पूरी तरह आधिकारिक नहीं मानी जा सकती।
दिलजीत सोशल मीडिया पर गैल गडॉट और काइली जेनर के बड़े फैन भी माने जाते हैं।
🔹 दिलजीत दोसांझ की नेटवर्थ
दिलजीत केवल गायक और अभिनेता ही नहीं हैं, बल्कि ब्रैंड एंडोर्समेंट, म्यूजिक टूर और फिल्मों से भी अच्छी कमाई करते हैं। अनुमानित तौर पर उनकी नेटवर्थ 170–180 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।