#एजुकेशन #देश दुनिया #राज्य-शहर

राजगढ़ में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग तेज, आवाज मंच ने SDM को सौंपा ज्ञापन…

राजगढ़ आवाज मंच के बैनर तले कस्बेवासियों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी सीमा मीना को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि राजगढ़ के लिए स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय को किसी अन्य क्षेत्र में स्थानांतरित न किया जाए, बल्कि राजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में ही स्थापित किया जाए।

आवाज मंच के सदस्य मुकेश जैमन ने बताया कि राजगढ़ क्षेत्र विकास की दौड़ में लगातार पिछड़ता जा रहा है। ऐसे में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना राजगढ़ के शैक्षणिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। वर्ष 2021 में राजगढ़ उपखंड के लिए केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिल चुकी थी, जिसके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी।

हाल ही में विद्यालय को रैणी क्षेत्र के दलालपुरा में ले जाने की चर्चा के बाद राजगढ़ के लोगों में गहरा असंतोष है। इसी के विरोध में मंच ने पहले भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था।

सोमवार को पुनः राजगढ़ आवाज मंच ने SDM सीमा मीना को ज्ञापन सौंपकर नगरपालिका क्षेत्र के दो उपयुक्त स्थलों का प्रस्ताव दिया है, ताकि केंद्रीय विद्यालय यहीं पर खोला जा सके।

मुकेश जैमन ने बताया
“राजगढ़ पहले से विकास में पिछड़ रहा है, इसलिए केंद्रीय विद्यालय का खुलना यहीं होना चाहिए, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।”

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *