#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक और पिकअप की टक्कर से कार सवार 5 गंभीर घायल, 4 महिलाएं शामिल….

अलवर जिले के शीतल गांव के समीप दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में चार महिलाओं सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक कार पहले तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई और कुछ ही देर बाद सड़क किनारे खड़ी उसी कार को पीछे से आ रही एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के भजनपुरा गांव निवासी सोनी झा अपनी बहन नीतू, बेटी शिवानी, मां सरस्वती सहित कुल छह लोगों के साथ कार से बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। अलवर के पास दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मार दी, जिससे कार सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने खड़ी कार में जोरदार भिड़ंत कर दी।

हादसे में कार सवार चारों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि कार चालक भी घायल हुआ है। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। चारों महिलाओं को गंभीर हालत में अलवर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं कार चालक को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *