#Uncategorized

गणेश मार्केट में दुकान कब्जे को लेकर खूनी झड़प, कई लोग घायल

अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गणेश मार्केट में दुकान पर कब्जे को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने एक ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें नथन लाल, सोहन पाल, नंदकिशोर और दिनेश सहित कई लोग घायल हो गए।

पीड़िता बाला देवी के अनुसार, आरोपी रमेश, लेखराज, गुल्लू, गुलिवर और मिलन सहित अन्य लोग उनकी दुकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी मंशा से उन्होंने परिवार पर हमला किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि करीब एक साल पहले भी इसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था और उस समय थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

घटना के बाद अब पीड़ित परिवार दोबारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *