STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकरविवार, 8 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

भिवाड़ी की भव्या गुप्ता बनीं जज, राजस्थान सिविल जज परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता…

राजस्थान सिविल जज परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित हुआ, जिसमें भिवाड़ी की भव्या गुप्ता ने शानदार सफलता अर्जित करते हुए जज बनने का गौरव प्राप्त किया। उनके घर पर परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों से उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। हर किसी ने भव्या की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए इस बड़ी उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दीं।

“मम्मी-पापा का सपना पूरा हुआ” – भव्या गुप्ता

अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए भव्या ने कहा, “मैंने अपने मम्मी-पापा का सपना पूरा किया है। आगे भी और मेहनत कर ऊँचाइयाँ हासिल करने की कोशिश करूंगी।” उन्होंने बताया कि इस सफलता के पीछे माता-पिता, भाई और बहन का निरंतर सहयोग रहा। परिवार को हमेशा भरोसा था कि भव्या एक दिन बड़ा मुकाम जरूर हासिल करेंगी — और आज वह सपना साकार हो गया है।

रोजाना 12 घंटे की पढ़ाई से पाई सफलता

भव्या ने साझा किया कि उन्होंने रोजाना 12 घंटे तक लाइब्रेरी में लगातार अध्ययन किया और अपनी मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से पूरा भिवाड़ी शहर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।