अलवर शहर में ज्वैलर्स के यहां हुई करीब 35 लाख के जेवरात और नकदी लूट मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है पुलिस ने मुख्य आरोपी सागर उर्फ संजय निवासी बदली बहादुरगढ़ हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है
एसपी सुधीर चौधरी ने प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी , पुलिस अभी दो अन्य आरोपियों विकास और मोहित की तलाश में जुटी है । 22 नवंबर को अलवर शहर में दिन दहाड़े टेल्को चौक स्थित राधा ज्वैलर्स पर लगभग तीन बजे बाइक पर आए तीन हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था […]