Narendra Modi के संकेतों के बाद बड़े ऐलान की अटकलें तेज

नई दिल्ली | विशेष रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया बैठकों और संसद में दिए गए संकेतों के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि देश के लिए जल्द कोई बड़ा ऐलान हो सकता है। खासतौर पर वैश्विक हालात, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सरकार सक्रिय मोड में दिखाई दे रही है। संसद […]

नदबई में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की हत्या कर लूट, बेखौफ बदमाशों से दहला भरतपुर

भरतपुर (नदबई): राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई कस्बे में अपराधियों ने दुस्साहस की हद पार करते हुए एक ज्वेलर्स व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी और लाखों के जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच […]

भीषण सड़क हादसा: आंध्र प्रदेश में बस-ट्रक टक्कर के बाद आग, 14 लोगों की दर्दनाक मौत

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के मार्कापुरम क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां प्राइवेट बस और ग्रेवल से भरे टिपर ट्रक की आमने-सामने टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 14 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो […]

चर्चित चेहरा: क्या रैपर Badshah ने रचा ली गुपचुप शादी? Isha Rikhi संग वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल

म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित नाम बादशाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ उनकी कथित सीक्रेट शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सामने आई तस्वीरों और सोशल मीडिया […]

अलवर: संविदा कर्मचारियों का पैदल मार्च, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जताया विरोध

अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में कार्यरत संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला। यह मार्च चिकित्सालय परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। संघर्ष समिति के पदाधिकारी […]

छत से गिरने से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के माचाड़ी कस्बे में एक व्यक्ति की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर राजगढ़ थाना पुलिस तुरंत चिकित्सालय पहुंची और मामले की जानकारी लेकर शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक के साथी छोटू जाटव ने बताया कि नदबई क्षेत्र के मल्हा गांव […]

पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत; आरोपी पति नशे में बेखबर

अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के छतरपुर पहाड़ी गांव में एक महिला ने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह महिला राजवती ने घर में रखी गेहूं में डालने वाली जहरीली दवा का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि […]

अलवर में अत्यधिक शराब सेवन से 35 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अलवर के अखेपुरा थाना क्षेत्र के नवाबपूरा मोहल्ले में अत्यधिक शराब सेवन के चलते 35 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नवाबपूरा निवासी कन्हैया लाल पुत्र गोपाल कोली लंबे समय से शराब का आदी था। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर उसने जरूरत से ज्यादा शराब का सेवन […]

अलवर केंद्रीय कारागृह में सुरक्षा चूक, वार्ड से 4 मोबाइल और गांजा बरामद

अलवर केंद्रीय कारागृह में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। वार्ड नंबर-1 में अचानक किसी वस्तु के गिरने की आवाज सुनाई देने पर ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान वार्ड के शौचालय के पास झाड़ियों के निकट एक संदिग्ध पैकेट मिला। […]

बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, परिवार पर हमला—महिला समेत तीन घायल

अलवर के बख्तल चौकी क्षेत्र के पथरोड़ा का बास गांव में बच्चों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार धर्मवीर के बेटे […]