खुदाई में मिला इंसानी खोपड़ी का रहस्य: अलवर में सनसनी, जांच शुरू
अलवर के स्कीम नंबर-2 इलाके में एक निर्माणाधीन प्लॉट की खुदाई के दौरान इंसानी खोपड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। जेसीबी से बेसमेंट खोदते समय यह खोपड़ी सामने आई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। फिलहाल खोपड़ी की पहचान और उम्र जानने के लिए मेडिकल व फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है। […]