अलवर में बुजुर्ग दुकानदार पर जानलेवा हमला, 20 हजार की लूट; पुराने हत्या मामले में राजीनामे का दबाव बना रहा था आरोपी पक्ष
अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के खेड़ली सैय्यद इलाके में सोमवार दोपहर करीब 1:50 बजे कार सवार बदमाशों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने बुजुर्ग को दुकान से बाहर घसीटकर लाठियों से सिर पर वार किए और जाते-जाते गल्ले से 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। […]