खैरथल-तिजारा में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई: 300 किलो मिल्क पाउडर व 450 लीटर रिफाइंड तेल जब्त, गोदाम सील…

खैरथल-तिजारा जिले में होली और विवाह सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट के निर्देश पर तिजारा क्षेत्र में छापेमारी कर सिंथेटिक दूध निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का भारी जखीरा बरामद किया गया। मुखबिर की सूचना पर सौरव नामक व्यक्ति के गोदाम पर कार्रवाई […]

AI समिट में सुरक्षा में सेंध, यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन बना विवाद का कारण भारत मंडपम में हंगामा, शर्ट उतारकर किया विरोध…..

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यूथ कांग्रेस से जुड़े कुछ कार्यकर्ता सुरक्षा घेरे को तोड़कर कार्यक्रम स्थल के भीतर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यकर्ताओं ने अचानक नारेबाजी शुरू कर दी और अपने टी-शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ देर के लिए […]

शेयर मार्केट निवेश के नाम पर युवती से लाखों की ठगी, शिवाजी पार्क थाने में मामला दर्ज…

शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र से साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया के जरिए शेयर मार्केट में निवेश का लालच देकर एक युवती से लाखों रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता […]

अलवर–जयपुर रोड पर आबादी में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने समय रहते किया रेस्क्यू…

अलवर–जयपुर सड़क मार्ग पर अलवर के भर्तहरि तिराहे के पास पुलिया के नजदीक एक मगरमच्छ रास्ता भटककर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। मगरमच्छ की मौजूदगी की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवक और बच्चे जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग मगरमच्छ की फोटो-वीडियो बनाने और सोशल मीडिया के लिए […]

गोविंदगढ़ में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में बेहोशी की हालत में मिली…

अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के भैंसड़ावत गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की शादी महज तीन महीने पहले ही हुई थी। जानकारी के अनुसार, विवाहिता अपने घर में बेहोशी की हालत में मिली। परिजन उसे तत्काल गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के […]

अलवर: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप…

अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नाखनोल में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मृतका की पहचान 32 वर्षीय उषा बाई औड राजपूत के रूप में हुई है, जो मूल […]

भिवाड़ी-तिजारा-खैरथल में मिलावट पर बड़ा शिकंजा: 22 फर्मों के खाद्य नमूने फेल, 46 लाख का जुर्माना…

खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से पिछले चार महीनों में की गई कार्रवाई में 22 प्रतिष्ठानों के खाद्य नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इन मामलों में माननीय एडीएम कोर्ट द्वारा अब तक संबंधित फर्मों पर करीब 46 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. […]

शादी में जा रहे परिवार से रोडवेज बस में 30 लाख के जेवर चोरी, दो महिलाओं पर शक…

अलवर। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार का जेवरात से भरा बैग रोडवेज बस में चोरी हो गया। पीड़ित ने करीब 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दो संदिग्ध महिलाओं […]

अलवर के गोल्डन बाग क्षेत्र में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: युवक पर लाठी-डंडों से हमला, जिला अस्पताल में भर्ती…

अरावली विहार थाना क्षेत्र के गोल्डन बाग इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में बंटी शर्मा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने तत्काल अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित बंटी शर्मा ने बताया कि करीब एक […]

बारामूला में सेना की सतर्कता से टला बड़ा आतंकी हमला, जनबाजपोरा में IED बरामद, सेना के काफिले को बनाया गया था निशाना

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के जनबाजपोरा इलाके में भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (46 RR) यूनिट ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का पता लगाकर समय रहते उसे निष्क्रिय कर दिया। यह विस्फोटक उसी मार्ग पर लगाया गया था, जहां से सेना का काफिला गुजरने वाला था। समय पर कार्रवाई से टला संभावित बड़ा हादसा […]