#देश दुनिया #राज्य-शहर #सोशल

अलवर में असिस्टेंट प्रोफेसर अग्नि देव आर्य का हार्ट अटैक से निधन, शिक्षा जगत में शोक

अलवर के बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय में कार्यरत 44 वर्षीय असिस्टेंट प्रोफेसर अग्नि देव आर्य का शुक्रवार सुबह अचानक हृदयघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से महाविद्यालय सहित पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनईबी थाना क्षेत्र के दाउदपुर स्थित जनकपुरी कॉलोनी निवासी अग्नि देव आर्य शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे अपने घर पर बाथरूम से बाहर निकलते ही अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। सरकारी अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अग्नि देव आर्य सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता सत्यदेव आर्य के पुत्र थे। उनका परिवार शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ा रहा है। उनके चाचा अशोक आर्य इसी महाविद्यालय में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी बहन अंजना आर्य न्यायालय में मुख्य लोक अभियोजक हैं।

बताया जा रहा है कि अग्नि देव आर्य अविवाहित थे और उनके विवाह की तैयारियां चल रही थीं। पिता सत्यदेव आर्य के अनुसार, परिवार में शादी की तैयारियां शुरू ही हुई थीं कि उससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई।

उनके असामयिक निधन से परिजनों, सहकर्मियों और विद्यार्थियों में गहरा शोक व्याप्त है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *