STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकशुक्रवार, 13 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर में 23 लोगों की मौत

असम के काजीरंगा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। रंगाजन में यात्रियों से भरी एक ट्रैवलर मिनी बस की कंटेनर ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए गए हैं। बस में अधिकांश यात्री विद्यार्थी थे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने घटना पर दुख जताते हुए घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • असम के काजीरंगा में भीषण हादसा, ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर
  • रंगाजन में मिनी बस-ट्रक की भिड़ंत, कई यात्रियों की मौत की आशंका
  • काजीरंगा हादसे से दहला असम, विद्यार्थी भी थे ट्रैवलर में सवार

ASSAM,13 NOV.,2026:

NH-715 पर रंगाजन में हुआ हादसा

हादसा काजीरंगा के कोहोरा रेंज में हाथीकुली टी एस्टेट के पास रंगाजन में हुआ। यह स्थान नेशनल हाईवे-715 पर स्थित है। जानकारी के अनुसार, ट्रैवलर बोकाखाट से नगांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसकी सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैवलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कई यात्री वाहन के अंदर फंस गए। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

मिनी बस में अधिकांश यात्री विद्यार्थी बताए गए

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैवलर में अधिकांश यात्री विद्यार्थी थे। वाहन की पहचान रजिस्ट्रेशन नंबर AS 02 AC 6690 से बताई गई है। चालक का नाम अब्दुल मजीद बताया गया है।हादसे के बाद घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया।

मंत्री अतुल बोरा ने संभाली राहत-बचाव की जिम्मेदारी

असम के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और स्थानीय विधायक अतुल बोरा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन की टीमें घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में जुटी रहीं।मंत्री की ओर से प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और चालक के वाहन से नियंत्रण खोने की आशंका जताई गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जताया दुख

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है।मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने घायलों को जल्द और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को प्राथमिकता बताया।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मंत्री अतुल बोरा मौके पर मौजूद हैं और राहत व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और शोकाकुल परिवारों को हिम्मत देने की प्रार्थना की।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।