#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

राजस्थान में सड़क हादसों के पीड़ितों को मुआवज़ा नहीं मिलने पर नाराज़गी— नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने उठाई आवाज़…

जयपुर, 21 नवम्बर।
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने हाल ही में प्रदेश में हुई बड़ी सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को अब तक राहत राशि जारी न होने पर गहरी नाराज़गी जताई है। उन्होंने इसे “दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशीलता का उदाहरण” बताया है।

जूली ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि सरकार तुरंत हस्तक्षेप करते हुए मृतकों और घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए। उनके अनुसार, अक्सर देखा जाता है कि हादसों के बाद सरकारी मुआवजा मिलने में महीनों लग जाते हैं और पीड़ित परिवारों को विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं।

उन्होंने विशेष तौर पर 3 नवम्बर को हरमाड़ा में डंपर की चपेट में आए लोगों की बात उठाई—जिनके परिजनों को अभी तक राहत राशि नहीं मिली है। जूली का कहना है कि अधिकारियों द्वारा इन परिवारों को सिर्फ चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत सहायता राशि की बात कही जा रही है, जबकि यह उचित और पर्याप्त नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से अपील की है कि जैसलमेर और मतोड़ा हादसों की तरह इस मामले में भी तुरंत मुआवजा जारी किया जाए, ताकि शोकग्रस्त परिवारों को राहत मिल सके।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *