#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

शादी समारोह में बैंड बजाते समय युवक को आया हार्ट अटैक, मौत; परिजनों ने बैंड संचालक पर लगाए लापरवाही के आरोप…

अरावली विहार थाना क्षेत्र के कटी घाटी के पास बीती रात एक शादी समारोह के दौरान बैंड में बाजा बजा रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अखेपुरा निवासी डालचंद के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, डालचंद पेशे से बैंड में बाजा बजाने का काम करता था और खाली समय में लोगों के घरों में रंग–पेंट करने का कार्य करता था। अविवाहित डालचंद शुक्रवार शाम करीब आठ बजे बैंड संचालक के साथ कटी घाटी स्थित एक शादी समारोह में काम करने गया था।

शादी में बैंड बजाते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बाजा बजाते-बजाते जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाई धनी ने आरोप लगाया है कि जब उसका भाई समारोह स्थल पर अचेत होकर गिरा, तब बैंड संचालक ने समय रहते उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। अगर तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता, तो संभव है कि उसकी जान बचाई जा सकती थी।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *