#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर: वैशाली नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला, दर्दनाक मौत…

अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूर्य नगर इलाके में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का बड़ा टायर युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *