#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर: यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल श्याम चौधरी का लंबी बीमारी के बाद निधन, गांव में छाया शोक

अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के डोरी गांव निवासी और यूपी पुलिस में तैनात कॉन्स्टेबल श्याम चौधरी का उपचार के दौरान निधन हो गया। वे मथुरा में बतौर कॉन्स्टेबल सेवाएं दे रहे थे और करीब एक महीने से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे।

20 अक्टूबर से लगातार बुखार की शिकायत के बाद उन्हें पहले अलवर के दुर्लभ जी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर परिवार उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ले गया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

श्याम चौधरी अपनी एक छोटी बेटी और परिवार का सहारा थे। घर में कमाने वाला दूसरा कोई सदस्य नहीं होने से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। उनके निधन से गांव में भी गहरा शोक माहौल है।

इधर, रामगढ़ थाना पुलिस ने मेदांता अस्पताल से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *