#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर में तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत; सीसीटीवी आया सामने , दूसरा जयपुर रेफर

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में रूपबास स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से पैदल जा रहे दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

मृतक की पहचान परवेणी निवासी सचिन मीणा के रूप में हुई है, जबकि उसका चचेरा भाई आशीष मीणा गंभीर रूप से घायल है। दोनों युवक अलवर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, वे बीती रात एक शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने गए थे। काम खत्म होने के बाद देर रात पैदल ही कटी घाटी स्थित अपने किराए के कमरे की ओर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *