अलवर में संत सुंदरदास मार्ग नामकरण का भव्य शिलान्यास, 1200 से अधिक समाजबंधु हुए शामिल
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय खंडेलवाल महासभा, जयपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र गुप्ता ‘तुंगा वाले’ रहे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. के.के. गुप्ता, विभाग संचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा श्री संजीव कुमार कट्टा, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष, खंडेलवाल महासभा, जयपुर की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुभाष घीया जी ने की।
समारोह के दौरान संत शिरोमणि संत सुंदरदास महाराज के जीवन, उनके विचारों एवं समाज के उत्थान हेतु दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों को खंडेलवाल धर्मशाला से पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित मार्ग नामकरण पट्टिका स्थल तक ले जाकर विधिवत शिलान्यास संपन्न कराया गया।
इस भव्य आयोजन में लगभग 1200 से अधिक खंडेलवाल समाजबंधु, जिनमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी शामिल रही, उपस्थित रहे। सभी मुख्य अतिथियों का पारंपरिक मनचासी पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के उपरांत खंडेलवाल धर्मशाला में भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।
आयोजन के दौरान पाँच लकी ड्रा कूपन निकाले गए तथा उपस्थित प्रत्येक खंडेलवाल परिवार को संत सुंदरदास महाराज की तस्वीर भेंट स्वरूप प्रदान की गई।