#देश दुनिया #धार्मिक #राज्य-शहर

अलवर: गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि, कीर्तन-समागम और लंगर में उमड़ी संगत…

अलवर शहर के स्कीम नंबर 2 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में आज सिखों के नवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं वर्षगांठ श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान सिर्फ इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि मानवता, आस्था और स्वतंत्रता की रक्षा का अमर संदेश है।

समारोह में प्रधान सतनाम सिंह रवि, उप प्रधान गुरप्रीत सिंह (लक्की), मुख्य सेवादार गुरनाम सिंह (राजू), राजेंद्र सिंह, डी.पी. सिंह, मधुर हर्ष भाटिया, गणेश कुमार, अजीत पाल सिंह, अनमोल, परमीत सिंह, हरजीत सिंह, अमरीक सिंह अदब, गुरमीत सिंह (विक्की), रजनीश अरोड़ा, परमजीत सिंह गोगिया, शम्मी सिंह और प्रेम सिंह सहित कई संगतजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रागी हरप्रीत सिंह ने मुख्य शब्द कीर्तन प्रस्तुत किया, जबकि बबलू सिंह और मनप्रीत सिंह ने तबला वादन किया। मुख्य ग्रंथि रंजीत सिंह व संदीप सिंह ने भी शब्द-कीर्तन द्वारा उपस्थित संगत को निहाल किया।

समापन पर अरदास की गई और सभी संगत को लंगर का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान सिख धर्म के प्रेम, स्नेह, दया, नाम-जप और दान-धर्म के संदेश को प्रमुखता से साझा किया गया।

author avatar
Stv News Rajasthan

1 Comment

  1. […] अलवर: गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरु तेग… […]

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *