#Uncategorized #देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

अलवर नगर निगम में सफाई कर्मियों का धरना, 2012 भर्ती के 329 चयनितों को अब तक नहीं मिली नियुक्ति…

अलवर नगर निगम में 2012 में चयनित 329 सफाई कर्मचारियों को अब तक नियुक्ति नहीं मिलने से आक्रोश फैल गया है। नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी सोमवार को नगर निगम आयुक्त के चैंबर के बाहर धरने पर बैठ गए।

धरना दे रहे कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में वे पहले ही राज्य मंत्री संजय शर्मा से भी मुलाकात कर चुके हैं, जहां से उन्हें आश्वासन मिला था।

नगर निगम आयुक्त ने कर्मचारियों को समस्या के समाधान के लिए 14 दिन का समय मांगा था, लेकिन तय समय सीमा बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है और न ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है।

सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए गए, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *