STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकशुक्रवार, 13 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अलवर में 14-15 नवंबर को होगा नेशनल फिजियोकॉन-2026, देशभर के फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ होंगे शामिल

अलवर में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। अलवर एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट और लॉर्ड्स यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में 14 और 15 नवंबर को नेशनल अलवर फिजियोकॉन-2026 सीजन-2 होगा। मुख्य सम्मेलन 15 नवंबर को प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर के फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, शोधकर्ता और विद्यार्थी शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन 15 नवंबर को
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • इसमें देश के विभिन्न राज्यों से फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, शोधकर्ता और विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
  • नवीनतम शोध और आधुनिक उपचार तकनीकों पर होगा मंथन
  • प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

ALWAR,13 NOV. 2026:

फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन 15 नवंबर को

अलवर एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट एवं लॉर्ड्स यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में 14 और 15 नवंबर को नेशनल अलवर फिजियोकॉन-2026 सीजन-2 का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम 15 नवंबर को प्रताप ऑडिटोरियम, अलवर में आयोजित होगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, शोधकर्ता और विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

नवीनतम शोध और आधुनिक उपचार तकनीकों पर होगा मंथन

आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं लॉर्ड्स स्कूल ऑफ फिजियोथेरेपी के डीन डॉ. सचिन अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में नवीनतम वैज्ञानिक शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों और क्लिनिकल अनुभवों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। 14 नवंबर को ऑनलाइन एवं हाइब्रिड मोड में वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें पीएचडी शोधार्थियों के साथ बीपीटी और एमपीटी के विद्यार्थी अपने शोधपत्र, एब्स्ट्रैक्ट और पोस्टर प्रस्तुत करेंगे।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे सम्मेलन का उद्घाटन

15 नवंबर को आयोजित मुख्य सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव करेंगे। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय शर्मा और अलवर महापौर सुमनलता अजय अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञ आधुनिक उपचार पद्धतियों, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं में फिजियोथेरेपी की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार एवं अनुभव साझा करेंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

टीकाराम जूली और भंवर जितेंद्र सिंह होंगे सम्मान समारोह के अतिथि

सम्मेलन के तहत दोपहर बाद आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अकादमिक, क्लिनिकल, अनुसंधान और सामाजिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के विशेषज्ञों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

अलवर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना आयोजन का उद्देश्य

डॉ. सचिन अग्रवाल ने बताया कि नेशनल अलवर फिजियोकॉन के आयोजन का उद्देश्य अलवर को फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में राष्ट्रीय अकादमिक एवं वैज्ञानिक पहचान दिलाना है। साथ ही इस आयोजन को भविष्य में एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच के रूप में विकसित करना भी प्रमुख लक्ष्य है। इस अवसर पर डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. संदीप सैनी और डॉ. अनुराधा गोयल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।