STVNEWS RAJASTHANअलवर से पूरे राजस्थान तकशुक्रवार, 13 नवंबर 2026LIVE TVEnglishEN

अलवर: कंपनी बाग हाट बाजार की व्यवस्था से व्यापारी खुश, हर त्योहार पर स्थायी हाट बाजार लगाने की मांग

अलवर। कंपनी बाग रोड पर दिवाली के अवसर पर लगाए गए हाट बाजार की व्यवस्थाओं से व्यापारी संतुष्ट नजर आए। इसी को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। व्यापारियों ने अलवर शहर के मुख्य बाजारों को अतिक्रमण मुक्त रखने और फड़ व्यापारियों को सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की। साथ ही प्रत्येक त्योहार पर इसी तरह हाट बाजार लगाने का सुझाव भी दिया।

फड़ व्यापारियों को मिली राह
फोटो: STV NEWS RAJASTHAN

मुख्य बातें

  • अलवर के हाट बाजार से व्यापारी खुश, हर त्योहार पर लगाने की मांग
  • कंपनी बाग हाट बाजार की व्यवस्था की व्यापारियों ने की सराहना
  • फड़ व्यापारियों को मिली राहत, अब हर त्योहार पर हाट बाजार की मांग

ALWAR,13 NOV. 2026:

तपती धूप और सर्दी में जमीन पर बैठकर व्यापार करने की थी मजबूरी

अलवर टाइगर मैराथन एवं अलवर दिवाली उत्सव के संयोजक अरुण जैन ने बताया कि हर साल फड़ व्यापारियों को तपती धूप और रात की ठंड में जमीन पर बैठकर व्यापार करना पड़ता था। बाजारों में जगह कम होने के कारण दिवाली से पहले इतनी भीड़ हो जाती थी कि लोगों के लिए पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता था। इससे न केवल फड़ व्यापारियों का कारोबार प्रभावित होता था, बल्कि परंपरागत दुकानदारों को भी व्यापार करने में परेशानी होती थी। आम नागरिक भी भीड़ और अव्यवस्था के चलते बाजारों में जाने से बचते थे।

कंपनी बाग रोड पर हाट बाजार में उपलब्ध कराई गईं सुविधाएं

अरुण जैन ने बताया कि भूपेंद्र यादव के सुझाव और प्रेरणा से इस बार फड़ व्यापारियों को कंपनी बाग रोड पर व्यवस्थित हाट बाजार में शिफ्ट किया गया। यहां व्यापारियों के बैठने के लिए उचित स्थान और छायादार दुकानों की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। विभिन्न समाजसेवियों की ओर से समय-समय पर भोजन की व्यवस्था भी की गई।

फड़ व्यापारियों के साथ मुख्य बाजारों के कारोबार को भी मिला फायदा

हाट बाजार की बेहतर व्यवस्थाओं के चलते इस बार अलवर के नागरिकों ने बड़ी संख्या में यहां पहुंचकर खरीदारी की। फड़ व्यापारियों ने भी पिछले वर्षों की तुलना में अधिक कारोबार किया। वहीं, मुख्य बाजारों में अतिक्रमण और भीड़ का दबाव कम होने से परंपरागत दुकानदारों को भी व्यापार करने का बेहतर अवसर मिला। शहरवासियों ने दिवाली उत्सव के दौरान आयोजित लेजर लाइट एंड साउंड शो का भी भरपूर आनंद लिया।

हर त्योहार पर स्थायी रूप से हाट बाजार लगाने का सुझाव

व्यापारी प्रतिनिधियों ने इस व्यवस्था को उपयोगी बताते हुए मांग की कि दिवाली की तर्ज पर शहर में प्रत्येक बड़े त्योहार के अवसर पर हाट बाजार लगाया जाना चाहिए, ताकि छोटे व्यापारियों को सम्मानजनक और सुविधाजनक स्थान मिल सके तथा मुख्य बाजारों में भी यातायात और खरीदारी व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

अलवर की सजावट और दिवाली उत्सव की भी हुई सराहना

संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष हरमीत मेंदीरत्ता ने कहा कि इस बार अलवर शहर में अलौकिक सजावट की गई, जिससे देश-विदेश में अलवर का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने दिवाली उत्सव और बाजारों की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मंत्री का आभार व्यक्त किया। महापौर सुमन लता ने भी शहर के सौंदर्यीकरण और व्यवस्थित आयोजन के लिए आभार जताया।

जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद

फड़ व्यापारियों को मिली राह
STV NEWS RAJASTHAN

इस अवसर पर रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, महापौर सुमन लता, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, उप महापौर अजय पूनिया, पूर्व सभापति अजय अग्रवाल सहित भाजपा के चारों मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें सतीश यादव, महेश निहालवानी, जितेंद्र राठौड़, जितेंद्र सैनी के अलावा पार्षद सुनील सेठी, चंद्रकांत शर्मा, गणेश और अमन गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल रहे।

प्रशासन का पक्ष

जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद

इस खबर को शेयर करें

इस खबर में कोई गलती दिखी? हमें बताएं

Google पर STV की खबरें ज़्यादा देखें

STV को अपना पसंदीदा स्रोत चुनें।