#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

अलवर: रामगढ़ पंचायत समिति के पाली गांव में कचरे का संकट गहराया…

अलवर जिले के पाली गांव में अंबेडकर भवन के पास जमा कूड़े का विशाल ढेर ग्रामीणों के लिए गंभीर परेशानी बन गया है। बदबू, प्रदूषण और बढ़ते मच्छर-मक्खियों से बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

सफाई व्यवस्था चरमराई, रास्ता तक हुआ संकरा
गांव की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप दिखाई दे रही है। कूड़े का फैलाव इतना बढ़ चुका है कि रास्ता संकरा हो गया है और लोगों को बचकर निकलना पड़ रहा है।

“सफाई सिर्फ कागजों में” — दिनेश गौतम


पंचायत समिति सदस्य दिनेश गौतम ने आरोप लगाया कि पंचायत को हर साल सफाई बजट मिलता है, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं दिखता।

“अंबेडकर भवन के पास हालात इतने खराब हैं कि गुजरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण कई बार शिकायत कर चुके हैं, पर स्थिति जस की तस है।”

ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह गंदगी आने वाले दिनों में महामारी का रूप ले सकती है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *