#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर में ई-रिक्शा चालक की लूटपाट: शादी से लौट रहे युवक को सुनसान जगह ले जाकर पीटा, मोबाइल-नकदी छीनकर फेंका…

अलवर शहर में ई-रिक्शा चालक द्वारा लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी समारोह से घर लौट रहे एक युवक को ई-रिक्शा चालक ने सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी व करीब 5 हजार रुपये नकद लूट लिए।

पीड़ित को आरोपी ने मारपीट के बाद ई-रिक्शा से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल से उसके बैंक खाते से हजारों रुपये ट्रांसफर कर लिए।

पीड़ित बिजेंद्र सिंह, निवासी सोना विहार, मयूर होटल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। घर जाने के लिए उन्होंने होटल के बाहर खड़े एक ई-रिक्शा में सवारी ली। रास्ते में ई-रिक्शा चालक उन्हें अंबेडकर नगर की ओर ले गया, जहां वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना की शिकायत पर अरावली विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जांच शुरू कर दी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *