#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

अलवर जिला अभिभाषक संघ चुनाव: 36 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन, 12 दिसंबर को होगा मतदान

अलवर जिला अभिभाषक संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बार परिसर पूरे दिन चुनावी उत्साह से भरा रहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट मुनिराम यादव ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए कुल 36 प्रत्याशियों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामांकन प्रस्तुत किए हैं। सभी नामांकन पत्रों की प्रारंभिक जांच पूरी कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि “चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट अनिल नरूका, दिनेश यादव, कृष्ण कुमार मेघवाल, राजेश कुमार गुप्ता और अजय धार भी मौजूद रहे। वहीं सलाहकार समिति के सदस्य एडवोकेट जनार्दन शर्मा और अशोक शर्मा ने पूरे चुनावी प्रबंधन में सक्रिय सहयोग दिया।

मीडिया प्रभारी एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि बार के सदस्य इस चुनाव को लेकर बेहद उत्साहित हैं और मतदान दिवस के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
अध्यक्ष पद पर 4, उपाध्यक्ष पद पर 5, सचिव पद पर 3 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में हैं।

नाम वापसी: 6 दिसंबर, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मतदान: 12 दिसंबर, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक

मतगणना: 12 दिसंबर, शाम 4:30 बजे से शुरू

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *