#देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर में केमिकल फैक्ट्री में हादसा: मजदूर केमिकल कुंड में गिरा, दोनों आंखें झुलसीं…

अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में कार्यरत एक मजदूर के केमिकल से भरे कुंड में गिरने से उसकी दोनों आंखें गंभीर रूप से झुलस गईं। घायल मजदूर को गंभीर हालत में अलवर के सामान्य चिकित्सालय के आई वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, केरवा जाट निवासी 36 वर्षीय महेंद्र जाटव एच.एच. प्रोडक्ट नामक केमिकल फैक्ट्री में काम करता है। मंगलवार शाम वह कैल्शियम का कट्टा फैक्ट्री में बने केमिकल कुंड में डाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह करीब पांच फीट गहरे, केमिकल से भरे कुंड में जा गिरा। उस समय आसपास कोई मौजूद नहीं होने के कारण उसे तत्काल सहायता नहीं मिल सकी।

महेंद्र ने किसी तरह खुद को कुंड से बाहर निकाला, लेकिन बाहर आते ही उसकी आंखों की रोशनी चली गई। इसके बाद सहकर्मियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, केमिकल के संपर्क में आने से उसकी दोनों आंखें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

इस हादसे के बाद फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *