#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

अलवर: दिल्ली में ए आई समिट में कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन पर भाजपा युवा मोर्चा में आक्रोश…

हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अर्धनग्न अवस्था में किए गए प्रदर्शन को लेकर देशभर में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इस घटना के बाद भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

अलवर में भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े जितेंद्र गोयल और भाविक जोशी सहित अन्य युवाओं ने इस प्रदर्शन को कांग्रेस की सोची-समझी और शर्मनाक साजिश बताया। युवाओं का कहना है कि इस तरह की हरकतें देश की संस्कृति और अस्मिता के खिलाफ हैं तथा युवा पीढ़ी को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास हैं।

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार विवादित और आपत्तिजनक तरीकों से सुर्खियों में बने रहने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता अब ऐसे हथकंडों को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि देशभर में कांग्रेस का जनाधार लगातार घट रहा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का भरोसा मजबूत होता जा रहा है।

युवाओं ने मांग की कि इस तरह की अमर्यादित घटनाओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि सार्वजनिक मंचों पर अनुशासन और मर्यादा बनी रहे।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *