#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

शादी समारोह में 5 सेकंड में टूटा बाइक का लॉक, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात…

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने महज 5 सेकंड में बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर उसे लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

पीड़ित सुनील यादव, निवासी अहीरबास तुलेड़ा, ने बताया कि वह अपनी साली की शादी में पुराना भूरा सिद के पास स्थित मैरिज होम में गया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल मैरिज होम की पार्किंग में हैंडल लॉक लगाकर खड़ी की थी। जब वह कुछ समय बाद बाइक लेने पार्किंग में पहुंचा, तो वहां से बाइक गायब मिली।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर तलाश में जुटी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *