एलन अलवर के 40 विद्यार्थियों का शानदार कीर्तिमान, 84 ओलम्पियाड पदक जीतकर रचा इतिहास55 स्वर्ण पदकों के साथ कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने बढ़ाया अलवर का मान…
देश में क्वालिटी एजुकेशन के लिए विख्यात एलन करियर इंस्टीट्यूट ने अलवर में भी अपनी अकादमिक श्रेष्ठता का परचम लहरा दिया है। एलन अलवर के कक्षा 6 से 10 तक के 40 विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ओलम्पियाड प्रतियोगिताओं में कुल 84 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इन 84 पदकों में 55 स्वर्ण, शेष रजत व कांस्य पदक शामिल हैं। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि एलन के उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण और सशक्त अकादमिक सिस्टम का भी प्रमाण है।
कम समय में जीता अभिभावकों का विश्वास
एलन अलवर के सेंटर हेड सौरभ कटारिया ने बताया कि संस्थान की स्थापना के बाद से ही विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए मजबूत नींव देने पर विशेष ध्यान दिया गया।
“विद्यार्थियों की यह सफलता एलन की श्रेष्ठ शिक्षण पद्धति, अनुशासित माहौल और निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। बहुत ही कम समय में एलन अलवर ने स्थानीय अभिभावकों और विद्यार्थियों का विश्वास जीता है।”
विभिन्न ओलम्पियाड में शानदार प्रदर्शन
एलन अलवर के विद्यार्थियों ने UIEO, IEO, IOEL, IOS, NSO, IMO, IOM, NSTSE, HSO और HMO जैसी प्रतिष्ठित ओलम्पियाड प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने गणित, विज्ञान, अंग्रेज़ी, साइंस ओलम्पियाड सहित विभिन्न विषयों में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्राप्त कर अलवर जिले का नाम प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
विद्यार्थियों की मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम
संस्थान प्रबंधन के अनुसार यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। एलन अलवर आने वाले समय में भी छात्रों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।