#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अकबरपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल…

अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलीसेढ़ तिराहे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में घायल युवक की पहचान मांचडी निवासी कृष्ण जाटव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने गांव से बाइक लेकर मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए निकला था। इसी दौरान सिलीसेढ़ तिराहे पर अचानक तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में युवक के जबड़े और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल अलवर भिजवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *