#देश दुनिया #मनोरंजन #राज्य-शहर

सरिस्का में रोमांच चरम पर: टाइग्रेस ST-9 ने 8 फीट फेंसिंग छलांग लगाई, पर्यटक दंग

अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में इन दिनों वन्यजीवों की बेहतरीन साइटिंग पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है। रविवार को टाइग्रेस ST-9 ने ऐसा रोमांचक दृश्य पेश किया कि जिप्सी में बैठे पर्यटक दंग रह गए। बाघिन ने अचानक करीब 8–10 फीट ऊंची तारबंदी को एक ही छलांग में पार कर लिया, जिसे पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद भी कर लिया।

बताया जा रहा है कि इससे एक दिन पहले टाइग्रेस ST-9 और टाइगर ST-2304 अलवर–जयपुर रोड के बीच में भी दिखाई दिए थे। करीब एक महीने से दोनों की कई बार साथ में साइटिंग हो रही है, जिससे सरिस्का आने वाले टूरिस्ट काफी उत्साहित हैं। सदर रेंज के जंगलों में इन दिनों टाइगर और टाइग्रेस की उपस्थिति आसानी से देखी जा रही है।

जब टाइग्रेस अचानक जिप्सी के सामने पहुंची और फेंसिंग के ऊपर से छलांग लगाई, तो पर्यटक घबरा गए और कुछ पल के लिए सांसें थम गईं। हालांकि साथ चल रहे गाइड ने उन्हें शांत कराया और कहा कि खतरे की कोई बात नहीं है। इसके बाद टाइग्रेस आराम से आगे बढ़ गई और थोड़ी ही दूरी पर टाइगर ST-2304 भी नजर आया।

सरिस्का में इस तरह के रोमांचक नज़ारे देखने के बाद पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए यह रिजर्व एक यादगार अनुभव बनता जा रहा है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *