अलवर की मशहूर कोचिंग संस्था Achievers Academy के छात्रों नेJEE Mains 2026 में शानदार प्रदर्शन कर पूरे शहर का नाम रोशन कर दिया है।…
संस्थान के होनहार छात्र
राघ्य पंडित ने 99.74 पर्सेंटाइल हासिल कर उत्कृष्ट सफलता दर्ज की है,
वहीं कृष गुप्ता ने 99.5 पर्सेंटाइल के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
इसके साथ ही रिद्धिमा, जतिन, सिडविक और रुद्र इन सभी विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया कि लगन, अनुशासन और सही मार्गदर्शन मिले —
तो अलवर से भी देश के टॉप रैंकर्स निकल सकते हैं।
इस सफलता पर संस्थान के निदेशक अमित भार्गव ने कहा
कि यह परिणाम केवल नंबर नहीं बल्कि छात्रों की निरंतर मेहनत, नियमित अभ्यास
और अनुभवी शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का नतीजा है।
Achievers Academy में मजबूत कॉन्सेप्ट क्लियरिटी,
रेगुलर टेस्ट सीरीज़ और पर्सनल मेंटरशिप के ज़रिए
छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है।
इन होनहार छात्रों की यह सफलता अलवर के हर विद्यार्थी के लिए एक संदेश है —
अगर इरादे मजबूत हों, तो मंज़िल दूर नहीं होती।
सभी सफल विद्यार्थियों को ढेरों बधाइयाँ और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।