ढाका में ‘साजिश’ का सैलाब: यूनुस की चुप्पी या रजामंदी? समझें बांग्लादेश में चल रहे खतरनाक खेल की क्रोनोलॉजी
बांग्लादेश में बुधवार को उपद्रवियों ने भारतीय दूतावास पर हमले की कोशिश की. हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए इस्लामिक कट्टरपंथियों ने भारत के खिलाफ नारेबाजी की. यह सबकुछ तब हुआ जब एक दिन पहले ही विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के राजदूत को बुलाकर समझाया था, उन्हें चेताया था कि ऐसी कोई योजना बन रही है, इसे रोकिए. इसके बावजूद प्रदर्शन होने दिया गया. आइए इसकी क्रोनोलॉजी समझते हैं.