बहरोड़ में राष्ट्रीय एकता का मजबूत संदेश—‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ में उमड़ा जनसैलाब…
बहरोड़ में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता के संदेश को समर्पित ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता डॉ. मोहित जसवंत यादव ने लोगों को एकता और संगठित समाज की शक्ति का संदेश दिया।
मार्च की शुरुआत श्री नारायणी देवी पीजी कॉलेज से हुई, जहां डॉ. मोहित यादव और जिला अध्यक्ष महा सिंह चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। यह यात्रा हनुमान चौक, नया बस स्टैंड और अलवर रोड से होते हुए बहरोड़ स्टेडियम तक पहुंची। युवाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों की भारी उपस्थिति ने पूरे माहौल को ऊर्जावान और प्रेरणादायी बना दिया।
मार्च के दौरान संबोधित करते हुए डॉ. मोहित ने कहा—
“एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। सरदार पटेल ने देश को जोड़ने का जो कार्य किया, वह हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा। समाज और राष्ट्र तभी प्रगति करेंगे जब हम संगठित रहेंगे।”
कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा और युवा मंत्रालय द्वारा किया गया। मंत्रालय से पंकज यादव, एसडीएम राम किशोर, तहसीलदार एवं डिप्टी सचिन शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. मोहित ने युवाओं, समाज के विभिन्न वर्गों और पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह मार्च केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण के प्रति सामूहिक संकल्प है।
मार्च में प्रमुख रूप से मौजूद रहे—
भाजपा जिला अध्यक्ष महा सिंह चौधरी (जिला अध्यक्ष), बस्तीराम यादव (प्रधान), रामकिशोर मीणा (एसडीएम), तहसीलदार बहरोड़, रोहिताश प्रधान, पवन यादव (जिला महामंत्री), देवेन्द्र यादव (जिला मंत्री), रमेश रावत, शिवचरण गुरुजी (जिला महामंत्री), प्रशांत यादव (मंडल अध्यक्ष बहरोड़), राजेश फौजी (मंडल अध्यक्ष बर्डोद), रामनरेश यादव (पार्षद), सुनीव (प्रवक्ता), डॉ. नीलम यादव, नरेन्द्र यादव, अनिल बोहरा, सुभाष यादव, कर्मवीर यादव, वेदकृष्णा (सरपंच), जोगेन्द्र (सरपंच), रामफल (सरपंच) सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक।
‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ ने बहरोड़ में राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया तथा युवाओं को राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा दी।