#देश दुनिया #राज्य-शहर

चिकानी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय महिला की मौत, बेटी को सौंपा गया शव…

अलवर शहर में चिकानी रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। राधा स्वामी सत्संग भवन में भजन सुनकर लौट रही महिला को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी गंभीर हालत हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

सदर थाना क्षेत्र के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रूपचंद ने बताया कि मृतका मखतूर पत्नी रतनलाल, चिकानी रोड स्थित बीडीआई फ्लैट्स में रहती थी। रविवार को वह सत्संग भवन में भजन सुनने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के बाद महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका का इकलौता बेटा किसी मामले में जेल में होने के कारण सोमवार को उसकी बेटी के अलवर पहुंचने पर शव उसे सुपुर्द किया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *