#देश दुनिया #राज्य-शहर #सोशल

अलवर सरस डेयरी ने बनाया करीब पौने चार लाख लीटर दूध संकलन का कीर्तिमान…

किसानों एवं पशुपालकों के सहयोग से इसे और आगे बढाने की दिशा में करेंगे सार्थक प्रयास – चैयरमैन नितिन सांगवान

अलवर सरस डेयरी ने 20 दिसम्बर को 3 लाख 65 हजार 898 लीटर दूध का संकलन कर अब तक के इतिहास का सबसे ज्यादा दूध संकलन करने का रिकॉर्ड स्थापित किया है।

सरस डेयरी के चेयरमैन नितिन सांगवान ने बताया कि अलवर डेयरी पशुपालकों के हित में निरन्तर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि साढे तीन लाख लीटर से अधिक का दूध संकलन कर अलवर डेयरी के इतिहास में रिकॉर्ड बनाया गया है, जिसमें किसानों, पशुपालकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि  भविष्य में भी इसी तरह किसानों, पशुपालकों और बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे और उनकी आय को दोगुना करने के लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे, जिससे उनके परिवार को और ज्यादा सुदृढ़ बनाया जा सके। उन्होंने किसानों एवं पशुपालकों को इस कीर्तिमान रिकॉर्ड को अर्जित करने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि अलवर डेयरी किसानों के भरोसे पर हमेशा खरा उतरने का काम करेगी। 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले यह रिकॉर्ड 19 मार्च 2020 को 3,56,932 लीटर दूध का था। जब से सरस डेयरी का नया बोर्ड गठित हुआ है तब से किसानों, पशुपालकों का भरोसा अलवर डेयरी पर बहुत अधिक बढ़ गया है।
author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *