#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर नाबालिग दुष्कर्म मामला: फरार आरोपी अंकुर तोमर गुरुग्राम से गिरफ्तार, कोर्ट में पेश…

अलवर में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी रमेश चंद्र सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पहले ही आरोपी हनीफ को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो फिलहाल जेल में न्यायिक हिरासत में है।

पुलिस जांच के दौरान प्रकरण में दूसरे आरोपी अंकुर तोमर की संलिप्तता सामने आई थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी अंकुर तोमर को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अलवर लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात उसे न्यायालय में पेश किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और इससे जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाबालिगों के खिलाफ अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *