#देश दुनिया #राज्य-शहर

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पिकअप में आग लगने से तीन की जिंदा जलकर मौत, चालक गंभीर घायल…

अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 131.5 के पास रात करीब डेढ़ बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही एक पिकअप द्वारा आगे चल रहे किसी अन्य वाहन से टक्कर मारे जाने से हादसा होना बताया जा रहा है , जिसके बाद पिकअप में आग लग गई ,आग इतनी तेज थी कि पिकअप में सवार तीन लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया हालांकि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और एफ एस एल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है । पिकअप गाड़ी सी एन जी लगी हुई थी लेकिन गनीमत रही सिलेंडर नहीं फटा । लेकिन कुछ ही देर में पिकअप गाड़ी पूरी तरह जल कर खाक हो गई ।

यह भी जानकारी में आया टक्कर होने के बाद गाड़ी लौक हो गई थी जिसमें ड्राइवर तो बाहर निकल गया लेकिन आगे केबिन में बैठे तीन अन्य लोग नहीं निकल पाए जिससे उनकी जलकर मौत हो गई , मौके पर पहुंची रैणी थाना पुलिस ने बमुश्किल शवों को गेट कटवा कर बाहर निकाला और घायल चालक को एक पुलिस कर्मी के साथ जयपुर एसएमएस भिजवाया गया है ।

हादसे में मृतकों की पहचान मोहित निवासी बहादुरगढ़ (हरियाणा), दीपेंद्र निवासी सागर (मध्यप्रदेश) और पदम निवासी सागर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। वहीं, घायल चालक की पहचान हन्नी निवासी झज्जर (हरियाणा) के रूप में की गई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।

रैणी थाना पुलिस ने तीनों शवों को रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पिकअप वाहन के नंबर के आधार पर वाहन झज्जर (हरियाणा) का होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *