#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

अलवर में एसआईआर ड्राफ्ट जारी, 6 विधानसभा क्षेत्रों से 1.10 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम कटे

अलवर में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कराए गए गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) के तहत मंगलवार को एब्सेंट, शिफ्टेड और मृत वोटरों की ड्राफ्ट सूची जारी कर दी गई। इस ड्राफ्ट के अनुसार जिले की छह विधानसभा सीटों में कुल 1 लाख 10 हजार 245 वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।

जारी आंकड़ों के मुताबिक, 62 हजार 759 वोटर एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट पाए गए, जबकि 26 हजार 100 वोटरों की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा 8 हजार 303 वोटर डबल पाए गए और 12 हजार 690 वोटर अपने दर्ज पते पर अनुपस्थित मिले। वहीं 373 वोटरों के नाम अन्य विभिन्न कारणों से सूची से हटाए गए हैं।

विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से सबसे ज्यादा असर अलवर शहर सीट पर पड़ा है, जहां करीब 41 हजार वोटरों के नाम कटे हैं। वहीं सबसे कम कटौती थानागाजी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 10 हजार और कठूमर में करीब 11 हजार वोटरों की हुई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भी करीब 17 हजार वोटरों के नाम सूची से हटाए गए हैं।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि जिन मतदाताओं के नाम किसी भी कारण से एसआईआर प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, उन्हें नोटिस भेजे जाएंगे। नोटिस का जवाब देकर संबंधित मतदाता अपना पक्ष रख सकते हैं और पात्र होने पर पुनः अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। यह नोटिस वितरण प्रक्रिया 17 दिसंबर से शुरू की जाएगी।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *