#खेल #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर सांसद खेल उत्सव: कम्युनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, मंत्री संजय शर्मा ने लगाया चौका

अलवर सांसद खेल उत्सव के तहत कम्युनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को आरआर कॉलेज ग्राउंड में हुआ। उद्घाटन मैच में वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने स्वयं मैदान में उतरकर बल्लेबाजी की और चौथी गेंद पर शानदार चौका जड़कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इससे पहले वह दो गेंदों पर आउट होते-होते बच गए।

इस टूर्नामेंट में अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र से कुल 65 टीमों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता के मुकाबले जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे। अलवर शहर विधानसभा में होने वाले मैचों के दौरान वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने विजेता टीमों के लिए पुरस्कारों की भी घोषणा की।

टूर्नामेंट रविवार से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद 24 दिसंबर से विभिन्न विधानसभाओं की 8 चयनित टीमों के बीच मुकाबले होंगे। फाइनल जीतने वाली टीम को बड़े और अनुभवी कोचों से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, ताकि खिलाड़ी अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकें और अलवर का नाम प्रदेश व देश स्तर पर रोशन कर सकें।

मंत्री संजय शर्मा ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि सांसद खेल उत्सव के माध्यम से चयनित प्रतिभाएं आने वाले समय में राजस्थान और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी तथा देश का गौरव बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा कि जीतने वाली टीम को कभी घमंड नहीं करना चाहिए और हारने वाली टीम को कभी निराश नहीं होना चाहिए। हार से सीख लेकर मेहनत और प्रयास जारी रखने चाहिए, ताकि अगली बार सफलता हासिल की जा सके। साथ ही जीतने वाले खिलाड़ियों को हारने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना चाहिए।

इसके बाद मंत्री ने दो टीमों के बीच टॉस करवाया और फिर बल्ला थामकर बल्लेबाजी की। पहली गेंद को उन्होंने फ्लिप किया, दूसरी गेंद पर चूक गए, तीसरी गेंद पर आउट होने से बचे और चौथी गेंद पर दर्शनीय चौका जड़ दिया।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *