#देश दुनिया #राज्य-शहर

सरिस्का में रोमांच बढ़ा: एक महीने में 10 से ज्यादा बार साथ दिखे टाइगर–टाइग्रेस, पर्यटकों ने करीब से देखी धमाकेदार साइटिंग

अलवर के सरिस्का टाइगर रिज़र्व में पिछले करीब एक महीने से टाइग्रेस एसटी-9 और टाइगर एसटी-2304 लगातार साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों बाघ कई बार सफारी ट्रैक पर पर्यटकों के बेहद करीब आकर रोमांचक दृश्य बना देते हैं। कभी ये सड़क के बीच में आकर बैठ जाते हैं, तो कभी टूरिस्ट जिप्सियों के बीच से आराम से निकल जाते हैं।
गुरुवार शाम को घानका तिराहा क्षेत्र में इन दोनों की फिर शानदार साइटिंग हुई। सफारी ट्रैक पर चलते हुए टाइगर और टाइग्रेस कई जिप्सियों के बीच से गुज़रे और आगे बढ़ते ही जोरदार दहाड़ लगाई, जिसे देखकर पर्यटक उत्साह से झूम उठे।
दिल्ली और गुरुग्राम से आए लगभग 30 पर्यटकों की छह जिप्सियों ने इस यादगार पल को नजदीक से देखा और अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

लगातार हो रही ऐसी साइटिंग से सरिस्का में सफारी का रोमांच और बढ़ गया है। इससे पहले भी यह बाघ-बाघिन कई बार जंगल में एक साथ देखे जा चुके हैं, यहां तक कि अलवर–जयपुर हाइवे पर भी सड़क के बीच में बैठकर लोगों का ध्यान आकर्षित चुके हैं।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *