#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

जिला प्रभारी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एवं वन राज्यमंत्री संजय शर्मा 13 दिसम्बर को प्रचार रथों को करेंगे रवाना

एलईडी लगे प्रचार रथ हर विधानसभा में 25 दिसम्बर तक करेंगे योजनाओं का प्रचार

अलवर 12 दिसम्बर

जिला प्रभारी मंत्री एवं कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में 13 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे प्रताप ऑडिटोरियम से एलईडी लगे प्रचार रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। इससे पूर्व यहीं प्रेस को ब्रिफ करेंगे तथा यही आयोजित सडक सुरक्षा अभियान के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद रहेंगे।

जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में एक प्रचार रथ राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार निर्धारित रूट चार्ट के अनुरूप करेंगे। प्रचार रथ संचालन के प्रभारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहेंगे। उपखण्ड अधिकारी विधानसभा स्तर पर नोडल अधिकारी रहेंगे। विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण प्रचार रथ का पारम्परिक स्वागत कर प्रचार-प्रसार कार्य के लिए रवाना करेंगे। यह प्रचार रथ प्रतिदिन 5 स्थानों पर 25 दिसम्बर तक प्रचार-प्रसार करेंगे। 
author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *