#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #मनोरंजन #राज्य-शहर

संसद के शीतकालीन सत्र मेंभाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

कंगना ने कहा—
“PM मोदी EVM को हैक नहीं करते… वो लोगों के दिलों को हैक करते हैं!”

लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस के दौरान उन्होंने विपक्ष पर नियम तोड़ने का आरोप लगाया।

👉 कंगना ने कहा कि कांग्रेस ने एक विदेशी महिला की तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया,
जिससे उसका अपमान हुआ।

उन्होंने कहा—
“उस महिला का भी सम्मान है… कांग्रेस ने प्लेकार्ड लगाकर नियमों का उल्लंघन किया।
मैं सदन की तरफ से उस महिला से माफी मांगती हूं।”

यह तस्वीर उस ब्राजीलियन मॉडल की थी, जिसे राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाने के लिए दिखाया था।

कंगना ने प्रियंका गांधी पर भी सीधा निशाना साधा और कहा—
“प्रियंका गांधी को याद रखना चाहिए… उनकी मां को 1983 में नागरिकता मिली,
लेकिन वह उससे पहले वोटर थीं।
आपके परिवार ने कभी संविधान का सम्मान नहीं किया।”

कंगना ने विपक्ष पर कार्यवाही बाधित करने और सत्र को रोकने की भी आलोचना की।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *