#देश दुनिया #मनोरंजन #राज्य-शहर

“अलवर-जयपुर रोड पर टाइगर-टाइग्रेस का आतंक, सरिस्का में बाघों की संख्या पहुंची 50”

अलवर-जयपुर रोड वाया भर्तृहरि पर हाल ही में बाघ और बाघिन, क्रमशः एसटी 2304 और एसटी 9, रोड पर करीब 8 मिनट तक बैठे रहे। कभी रोड किनारे चले गए और कभी बीच में आ गए, जिससे दोनों तरफ के वाहन आगे बढ़ने में असमर्थ रहे।

सरिस्का में बाघिन एसटी 9 सदर गेट के आसपास अक्सर दिखाई देती रही है। वहीं, अब पिछले एक महीने से टाइगर एसटी 2304 इस क्षेत्र में नजर आ रहा है। इससे पहले यहां युवराज टाइगर एसटी 21 दिखाई देता था, लेकिन एसटी 2304 के आने के बाद युवराज की टैरेटरी बदल गई और वह दूसरी जगह चला गया। वनकर्मी मान रहे हैं कि एसटी 2304 अब युवराज की पुरानी टैरेटरी में सक्रिय है और कई बार बाघिन के आसपास देखा गया है।

सरिस्का में टाइग्रेस एसटी 9 को टूरिस्ट सबसे अधिक बार देख चुके हैं। अब वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र में टाइगर्स की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। टूरिस्टों को रोजाना कहीं न कहीं टाइगर देखने का मौका मिलता है। टहला रेंज और अलवर बफर जोन में भी टाइगर की अच्छी संख्या है। हालांकि ताल वृक्ष रेंज में भी टाइगर मौजूद हैं, वहां अभी सफारी का रूट नहीं है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *