#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

खेड़ली– नंदबई रेल ट्रैक पर बड़ा हादसा टला: शरारती तत्वों ने ट्रैक पर डाले फेंसिंग पोल, रातभर जांच में जुटी रेलवे व खेरली थाना पुलिस

अलवर जिले के खेड़ली–नदबई रेलवे ट्रैक पर देर रात बड़ा हादसा होने से टल गया, शरारती तत्वों द्वारा रेलवे पटरी पर फेंसिंग पोल डाल दिए गए , घटना रात करीब साढ़े नौ बजे खेरली नंदबई रेल ट्रैक के किलोमीटर नंबर 97/1 पर सामने आई। इसी मार्ग से गुजर रही मालगाड़ी के लोको पायलट और गार्ड ने ट्रैक पर दो अलग-अलग जगहों पर पोल पड़े देख तुरंत रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। सूचना मिलते ही मालगाड़ी को करीब 20 मिनट तक घटनास्थल पर ही रोका गया। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

रेलवे अधिकारी, आरपीएफ कमांडेंट आगरा और आरपीएफ थाना अछनेरा प्रभारी जीपी मीणा सहित टीम रात में ही मौके पर पहुंची। तत्काल कर्मचारियों ने ट्रैक से पोल हटवाए तथा आसपास के क्षेत्र में सघन गश्त की। इसके बाद ट्रेनों की आवाजाही दोबारा शुरू की गई।

उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी कुमारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि असामाजिक व शरारती तत्वों के खिलाफ आरपीएफ और रेलवे द्वारा खेड़ली थाने में मामला दर्ज कराया गया है। साथ ही रेलवे इंटेलिजेंस और अधिकारी अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में खेरली थाने में रेलवे द्वारा मामला दर्ज कराया गया है ।

गनीमत रही कि मालगाड़ी के चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। अगर इस समय यात्री ट्रेन गुजर रही होती तो एक बड़ा हादसा संभव था।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *