#देश दुनिया #मनोरंजन #राज्य-शहर

बिग बॉस 19: शहबाज बदेशा ने खोले घर के राज, गौरव खन्ना को बताया असली मास्टरमाइंड

🟠 शहबाज बदेशा ने बाहर आते ही दिए विवादित बयान

बिग बॉस 19 में टॉप 5 में पहुँच चुके हैं गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट। शो के फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है। बाहर आने के बाद शहबाज बदेशा ने कई कंटेस्टेंट्स पर खुलकर अपनी राय रखी।

🟠 तान्या मित्तल को बताया फेक

शहबाज ने कहा, “मैंने अपनी तरफ से बेस्ट खेला। इतने करीब आकर एविक्ट होना दुख देता है, लेकिन सफर यादगार रहा।”
तान्या मित्तल के बारे में उन्होंने कहा, “रियल लाइफ में वो बिलकुल वैसी नहीं हैं। बहुत फेक हैं और अब दर्शकों को भी ये साफ दिखने लगा है।”

🟠 प्रणीत मोरे को कहा ‘बहुत एक्स्ट्रा’

प्रणीत मोरे के बारे में शहबाज ने कहा कि वो हर बात को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं।

🟠 गौरव खन्ना को बताया मास्टरमाइंड

इस सीजन का सबसे बड़ा खुलासा शहबाज ने गौरव खन्ना के बारे में किया। उन्होंने कहा,
“गौरव ने गेम खेली है। बैकफुट पर हो या फ्रंटफुट पर, बस उसी की चली। वो चुपचाप मैनिपुलेट करता रहा।”

🟠 अमाल मलिक पर भी रखा नजर

शहबाज ने अमाल मलिक के साथ हुई लड़ाई के दौरान गौरव की रणनीति पर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा,
“जो दिखता है वैसा है नहीं, लेकिन जो है वो रियल है। गौरव इस सीजन का असली मास्टरमाइंड है।”

🟠 फैंस के लिए चर्चा का विषय

शहबाज का बाहर आते ही कई कंटेस्टेंट्स पर तीखा हमला करना फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में घरवाले उनका जवाब कैसे देते हैं।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *