एलन मस्क ने भारत के समर्थन में कही ये बातें, ट्रंप को चुभ सकती हैं…
नई दिल्ली:
भारतीय एंटरप्रेन्योर निखिल कामत के पॉडकास्ट WTF IS में, टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने टैरिफ और H-1B वीजा को लेकर ट्रंप के फैसलों पर अपनी राय दी।
मुख्य बातें:
टैरिफ पर मस्क की राय:
1-मस्क ने कहा कि टैरिफ मार्केट को डिस्टर्ब और ट्रेड को कम एफिशिएंट बनाते हैं।
2-उदाहरण देते हुए कहा, अगर शहरों या राज्यों के बीच भी टैरिफ लगे तो कोई इकोनॉमी रुक जाएगी।
3-उन्होंने बताया कि ट्रंप को टैरिफ पसंद हैं और उन्हें समझाने की उनकी कोशिश कामयाब नहीं हुई।
H-1B वीजा प्रोग्राम:
1-मस्क ने कहा कि H-1B वीजा प्रोग्राम को बंद करना गैर-जरूरी और गलत होगा।
2-H-1B वीजा दशकों से भारत और अन्य देशों के युवा प्रोफेशनल्स को अमेरिका में उच्च वेतन वाली नौकरी और स्थाई निवास दिलाने का जरिया रहा है।
3-ये टिप्पणियां ऐसे समय आई हैं जब अमेरिका में वीजा नीति पर अनिश्चितता बढ़ी है।
4-हाल ही में ट्रंप ने H-1B एप्लीकेशन शुल्क बढ़ाकर 1 लाख डॉलर (~89 लाख रुपये) कर दिया।
मस्क ने भारत और अन्य देशों के हाई-स्किल्ड प्रोफेशनल्स के लिए टैरिफ और वीजा नियमों में नरमी की वकालत की, जिससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था को नुकसान न पहुंचे।